Monday, April 29, 2013

राज ए दिल















 




राज ए दिल


उसे हम बोल क्या बोलें जो दिल को दर्द दे जाये
सुकूं दे चैन दे दिल को , उसी को बोल बोलेंगें ..

जीवन के सफ़र में जो मुसीबत में भी अपना हो
राज ए दिल मोहब्बत के, उसी से यार खोलेंगें ..

जब अपनों से और गैरों से मिलते हाथ सबसे हों
किया जिसने भी जैसा है , उसी से यार तोलेंगें ..

अपना क्या, हम तो बस, पानी की ही माफिक हैं
मिलेगा प्यार से हमसे ,उसी के यार होलेंगें ..

जितना हो जरुरी ऱब, मुझे उतनी रोशनी देना
अँधेरे में भी डोलेंगें उजालें में भी डोलेंगें ..

प्रस्तुति:
मदन मोहन सक्सेना

Monday, April 22, 2013

एक प्रश्न चिन्ह ?
















बेख़ौफ़ दरिन्दे
कुचलती मासूमियत
शर्मशार इंसानियत
सम्बेदन हीनता की पराकाष्टा .
उग्र और बेचैन अभिभाबक
एक प्रश्न चिन्ह ?
हम सबके लिये. 



प्रस्तुति:
मदन मोहन सक्सेना
  

Wednesday, April 17, 2013

सुन्दर हिंदी प्यारी हिंदी में प्रकाशित ग़ज़ल(हालात कैसे आज बदले है)
















 







सुन्दर हिंदी प्यारी हिंदी में प्रकाशित ग़ज़ल :





दीवारें ही दीवारें नहीं दीखते अब घर यारों
बड़े शहरों के हालात कैसे आज बदले है.

उलझन आज दिल में है कैसी आज मुश्किल है
समय बदला, जगह बदली क्यों रिश्तें आज बदले हैं

जिसे देखो बही क्यों आज मायूसी में रहता है
दुश्मन दोस्त रंग अपना, समय पर आज बदले हैं

जीवन के सफ़र में जो पाया है सहेजा है
खोया है उसी की चाह में ,ये दिल क्यों मचले है

समय ये आ गया कैसा कि मिलता अब समय ना है
रिश्तों को निभाने के अब हालात बदले हैं



(आप के लिए श्री मदन मोहन सक्सेना जी की रचना "हालात कैसे आज बदले है")

Monday, April 8, 2013

उलझन


















उलझन




दीवारें ही दीवारें नहीं दीखते अब घर यारों 
बड़े शहरों के हालात कैसे आज बदले है. 

उलझन आज दिल में है कैसी आज मुश्किल है 
समय बदला, जगह बदली क्यों रिश्तें आज बदले हैं 

जिसे देखो बही क्यों आज मायूसी में रहता है 
दुश्मन दोस्त रंग अपना, समय पर आज बदले हैं 

जीवन के सफ़र में जो पाया है सहेजा है 
खोया है उसी की चाह में ,ये दिल क्यों मचले है 

समय ये आ गया कैसा कि मिलता अब  समय ना है 
रिश्तों को निभाने के अब हालात बदले हैं 


 प्रस्तुति:
मदन मोहन सक्सेना